बागेश्वर जिले में क्रीड़ा अधिकारी का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
बागेश्वर:- उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के जिला क्रीड़ा अधिकारी सीएल वर्मा अपने कमरे में मृत पाए गए हैं। जिसके बाद जिले के क्रीड़ा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल आज सुबह जब बहुत देर तक सीएल वर्मा अपने कार्यालय नहीं पहुंचे तो कार्यालय से कुछ कर्मचारी उनके आवास पर पहुंचे, वर्मा अपने आवास पर चारपाई पर लेटे हुए थे, कर्मचारियों ने जब उन्हें जगाना चाहा तो वह नहीं उठे, इसके बाद कर्मचारियों ने नजदीक जाकर देखा तो सीएल वर्मा की मौत हो चुकी थी।
यह देखकर वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। वहीं कर्मचारियों ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को कार्यालय में जानकारी दी गई और पुलिस को भी सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिया भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुटी है।
More Stories
गुंडागर्दी पर जीरो टॉलरेंस: एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई।
उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में गुंडागर्दी और अवैध हथियारों के खिलाफ एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का कड़ा प्रहार जारी है।...
जमशेदपुर से देहरादून तक पुलिस का छापा, गैंगस्टर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के करीब पुलिस।
राजधानी के सिल्वर सिटी इलाके में हुए सनसनीखेज गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में देहरादून पुलिस को पहली...
चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: देहरादून से मसूरी पहुंचना अब होगा और भी सुगम।
उत्तराखंड पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने वाले देहरादून-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट से जुड़ी एक बड़ी और सुखद खबर...
सड़क सुरक्षा पर सवाल: विकासनगर की प्रधानाध्यापिका की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश।
सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार शाम को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच...
उत्तराखंड न्यूज़: हाई कोर्ट ने केदारनाथ यात्रा के लिए डिप्लोमा इंजीनियरों की अपील को किया खारिज।
केदारनाथ धाम यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।...
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...

Average Rating