उत्तराखंड के बहुचर्चित स्टिंग प्रकरण में उत्तराखंड के तीन नेताओं के अधिवक्ता आज सीबीआई कोर्ट में हुए पेश
देहरादून : उत्तराखंड के बहुचर्चित स्टिंग प्रकरण में आज में पूर्व सीएम हरीश रावत समेत तीन नेताओं के अधिवक्ता सीबीआई स्पेशल जज धर्मेंद्र सिंह अधिकारी की कोर्ट में पेश हुए। इस दौरान विधायक उमेश कुमार के अधिवक्ता कोर्ट में पेश नहीं हुए। जिसके बाद कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 15 जुलाई की अगली तारीख तय की है। सभी को 15 जुलाई को अपना जवाब दाखिल करना होगा।
बता दें कि वर्ष 2016 में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के स्टिंग मामले में वायस सैंपल लेने के लिए सीबीआई ने चार नेताओं को नोटिस जारी किए थे। इनमें हरीश रावत, हरक सिंह रावत, कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट और स्टिंग करने वाले और खानपुर विधायक उमेश कुमार शामिल हैं।
More Stories
ट्रॉली पर बढ़ते दबाव और भूस्खलन के खतरे के चलते मध्यमहेश्वर यात्रा रोकी गई
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर धाम की यात्रा को फिलहाल अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।...
भूस्खलन के खतरे के बीच मसूरी में सरकारी आवासों पर मंडराया संकट
मसूरी: लगातार हो रही बारिश के बीच पहाड़ों की रानी मसूरी में भूस्खलन का खतरा बढ़ता जा रहा है। गुरुवार...
उत्तराखंड: सबदरखाल के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौत
पौड़ी गढ़वाल:- उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो...
हल्द्वानी में कांग्रेस की मेगा रैली आज, प्रदेशभर से पहुंचेंगे कार्यकर्ता
हल्द्वानी : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शनिवार को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित...
विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के फैसले के बाद संजीव आर्य को कांग्रेस में मिला बड़ा पद
देहरादून: कांग्रेस संगठन में जारी बदलावों के बीच उत्तराखंड से जुड़ी एक बड़ी राजनीतिक नियुक्ति सामने आई है। नैनीताल के...
सिर में धंसी हड्डी निकालकर डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान, इलाज जारी
श्रीनगर गढ़वाल:- केदारनाथ यात्रा के दौरान हुए एक गंभीर हादसे में घायल दिल्ली के 18 वर्षीय युवक की हेमवती नंदन...

Average Rating