चमोली में क्रिटिकल केयर ब्लॉक की स्थापना आमजन के स्वास्थ्य लाभ के लिए मील का पत्थर साबित होगी
चमोली:- उत्तराखंड के सीमांत जनपद चमोली में आमजन को स्वास्थ्य लाभ मुहैया कराने के मद्देनजर जिला अस्पताल गोपेश्वर में जल्द ही 52 बेडड क्रिटिकल केयर ब्लॉक की स्थापना की जाएगी जिसको लेकर वर्षों से लंबित पड़ी 3 हजार वर्ग मीटर भूमि हस्तांतरण के मामले को शासन ने मंजूरी दे दी है। यह जानकारी स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने साझा की है।
स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि विगत माह में सीमांत जनपद चमोली भ्रमण के दौरान यह पाया गया कि जिला अस्पताल गोपेश्वर में जगह की कमी के कारण क्रिटिकल केयर ब्लॉक स्थापित नहीं हो पा रहे थे जिसके कारण अति गंभीर रोगियों को इलाज मुहैया कराने में खासी परेशानी देखी जा रही थी। जिसके कारण आमजन को स्वास्थ्य लाभ के लिए अन्य जनपदों में जाना पड़ रहा था। मामले का संज्ञान लेते हुए तुरंत शासन में संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिए जिसके बाद जिला अस्पताल के समीप भूमि का हस्तांतरण पीडब्ल्यूडी से स्वास्थ्य विभाग को कर दी गई है। शीघ्र ही हाईटेक इक्विपमेंट से सुसज्जित 52 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लॉक की स्थापना करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए हैं और जल्द ही आमजन को स्वास्थ्य लाभ उन्हीं के गृह जनपद में मिलने लगेगा।
सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने बताया कि क्रिटिकल केयर ब्लॉक की स्थापना हेतु विभागीय स्तर पर कार्य शुरु हो गया है। उन्होंने बताया की पहाड़ी जनपद में आपदा तथा दुर्घटना की संभावनाएं हमेशा बनी रहती है ऐसी स्थिति में क्रिटिकल केयर ब्लॉक आमजन, पर्यटक, धार्मिक पर्यटक, साहसिक खेल प्रेमियों की लाइफ सेंविंग में वरदान साबित होगी।
More Stories
अतिथि शिक्षकों की दोहरी मार: न बढ़ा मानदेय, न मिलेगा छुट्टियों का वेतन; नाराजगी तेज।
उत्तराखंड के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे 4300 से अधिक अतिथि शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग से...
हरिद्वार से उत्तरकाशी तक धामी सरकार की धूम: कैंपों में उमड़ा जनसैलाब, 70 हजार से ज्यादा प्रमाण पत्र जारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान उत्तराखंड में सुशासन और जवाबदेही...
पहाड़ी दंपति के संघर्ष की जीत: THDC विस्थापितों की भूमि से हटा कब्जा, लाभार्थियों ने जताया आभार।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से न्याय की एक सुखद तस्वीर सामने आई है। ग्राम अटक फार्म में...
देहरादून बैंक घोटाला: ऑडिट में सामने आई 38 करोड़ की धांधली, पुलिस जांच में जुटे अधिकारी।
राजधानी देहरादून के दर्शन लाल चौक स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।...
पार्टी, शराब और फिर कत्ल: देहरादून के दिगंबर हत्याकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी।
राजधानी देहरादून में दोस्ती और विश्वास को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीते 9 फरवरी से लापता 28...
देहरादून कोर्ट थ्रेट: पुलिस ने पूरे परिसर को घेरा, सुरक्षित स्थान पर भेजे गए लोग।
उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थलों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले...

Average Rating