धामी सरकार में दायित्वों की फर्जी सूची वायरल, भाजपा ने वायरल सूची को बताया अफवाह
देहरादून:- उत्तराखंड में दायित्व धारियों की लिस्ट में शामिल होने के भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है और अब तो लगता है कि उनके लिए यह सपनों सरीखा है वही अब सोशल मीडिया में कुछ फर्जी लिस्ट भी चल रही है जिसमें दायित्व मिलने की बात कही गई है लेकिन यह सब कुछ फर्जी है। देहरादून भाजपा ने सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों से सरकार में दायित्वधारियों के नाम से वायरल सूची को अफवाह बताया है।
सूची संज्ञान में आने के बाद प्रदेश भाजपा ने इसे भ्रामक और तथ्यहीन करार दिया। दायित्वधारियों की वायरल सूची में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं। सूची में कई नाम पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के समर्थकों के बताए जा रहे हैं।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से सरकार में दायित्वधारियों के नाम से वायरल सूची को अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि संगठन व सरकार ने दायित्वधारियों को लेकर ऐसी कोई सूची जारी नहीं की है। उन्होंने सूची को भ्रामक और तथ्यहीन बताया।
More Stories
अतिथि शिक्षकों की दोहरी मार: न बढ़ा मानदेय, न मिलेगा छुट्टियों का वेतन; नाराजगी तेज।
उत्तराखंड के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे 4300 से अधिक अतिथि शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग से...
हरिद्वार से उत्तरकाशी तक धामी सरकार की धूम: कैंपों में उमड़ा जनसैलाब, 70 हजार से ज्यादा प्रमाण पत्र जारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान उत्तराखंड में सुशासन और जवाबदेही...
पहाड़ी दंपति के संघर्ष की जीत: THDC विस्थापितों की भूमि से हटा कब्जा, लाभार्थियों ने जताया आभार।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से न्याय की एक सुखद तस्वीर सामने आई है। ग्राम अटक फार्म में...
देहरादून बैंक घोटाला: ऑडिट में सामने आई 38 करोड़ की धांधली, पुलिस जांच में जुटे अधिकारी।
राजधानी देहरादून के दर्शन लाल चौक स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।...
पार्टी, शराब और फिर कत्ल: देहरादून के दिगंबर हत्याकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी।
राजधानी देहरादून में दोस्ती और विश्वास को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीते 9 फरवरी से लापता 28...
देहरादून कोर्ट थ्रेट: पुलिस ने पूरे परिसर को घेरा, सुरक्षित स्थान पर भेजे गए लोग।
उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थलों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले...

Average Rating