कालिंदी ट्रैक पर ट्रैकर्स दल के साथ गए एक गाइड की मौत
कालिंदी ट्रैक : जिला आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मई के अंतिम सप्ताह में 14 सदस्यीय दल गंगोत्री से कालिंदी ट्रैक के लिए रवाना हुआ था। इस ट्रैक के बेस कैंप में पहुंचते ही अधिक बर्फबारी होने के कारण दल वहां फंस गया था। समुद्र तल से 19 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर स्थित कालिंदी ट्रैक पर गए दल में शामिल एक गाइड की मौत की खबर है। दल में शामिल 14 ट्रैकर्स भी वहीं फंसे हैं।
ट्रैकिंग एजेंसी ने जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग से फंसे हुए ट्रैकर्स को सेना के हेलिकॉप्टर से सुरक्षित रेस्क्यू किए जाने के लिए मदद मांगी है। आपदा प्रबंधन विभाग ने इसकी जानकारी शासन को दे दी है। वहीं एजेंसी की एक रेस्क्यू टीम सोमवार को दल की खोजबीन के लिए रवाना हो गई,
गंगोत्री पर्वत श्रेणी से यह ट्रैक बद्रीनाथ निकलता है। बर्फबारी के कारण वहां की भौगोलिक परिस्थितियां खराब हो जाती हैं। ट्रैकिंग एजेंसी ने जिलाधिकारी को दल में शामिल एक गाइड की मौत होने की सूचना दी है। वहीं, अन्य लोग भी अभी वापस नहीं लौटे हैं। ट्रैकिंग एजेंसी की ओर से ट्रैकर्स को सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए हेलिकॉप्टर सेवा की मांग की है।
जिला आपदा प्रबंधन के अनुसार 19 हजार फीट की ऊंचाई पर प्राइवेट हेलिकॉप्टर नहीं जा सकते हैं। इसके लिए सेना के हेलिकॉप्टर की आवश्यकता होती है। जिसके लिए शासन को सूचना दे दी गई है। जिला आपदा प्रबंधन के अनुसार रविवार देर शाम एक गाइड की मौत और ट्रैकर्स के फंसे होने की सूचना प्रशासन को मिली है। गंगोत्री नेशनल पार्क के उपनिदेशक आरएन पांडेय ने कालिंदी ट्रैक पर एक गाइड की मौत होने की सूचना की पुष्टि की है। वहीं, सोमवार को ट्रैकिंग एजेंसी की चार सदस्यीय टीम रेस्क्यू के लिए रवाना हो गई। एक दल मंगलवार सुबह रेस्क्यू के लिए रवाना होगा। अभी वहां पर ट्रैकर्स फंसे हुए हैं।
More Stories
अतिथि शिक्षकों की दोहरी मार: न बढ़ा मानदेय, न मिलेगा छुट्टियों का वेतन; नाराजगी तेज।
उत्तराखंड के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे 4300 से अधिक अतिथि शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग से...
हरिद्वार से उत्तरकाशी तक धामी सरकार की धूम: कैंपों में उमड़ा जनसैलाब, 70 हजार से ज्यादा प्रमाण पत्र जारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान उत्तराखंड में सुशासन और जवाबदेही...
पहाड़ी दंपति के संघर्ष की जीत: THDC विस्थापितों की भूमि से हटा कब्जा, लाभार्थियों ने जताया आभार।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से न्याय की एक सुखद तस्वीर सामने आई है। ग्राम अटक फार्म में...
देहरादून बैंक घोटाला: ऑडिट में सामने आई 38 करोड़ की धांधली, पुलिस जांच में जुटे अधिकारी।
राजधानी देहरादून के दर्शन लाल चौक स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।...
पार्टी, शराब और फिर कत्ल: देहरादून के दिगंबर हत्याकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी।
राजधानी देहरादून में दोस्ती और विश्वास को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीते 9 फरवरी से लापता 28...
देहरादून कोर्ट थ्रेट: पुलिस ने पूरे परिसर को घेरा, सुरक्षित स्थान पर भेजे गए लोग।
उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थलों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले...

Average Rating