आज 11 बजे से शुरू होगी धामी कैबिनेट की बैठक
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक आहूत की गई है, धामी कैबिनेट की बैठक सचिवालय में सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इस कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।
मुख्य रूप से कैबिनेट बैठक में स्क्रैप पॉलिसी के बाद अब कंडम वाहनों को बिक्री के लिए नीति का प्रस्ताव, उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का अलग कैडर बनाने के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है।
बता दें कि मई महीने की यह तीसरी कैबिनेट बैठक है, इस बार कैबिनेट बैठक में इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट पॉलिसी में संशोधन का प्रस्ताव, उत्तराखंड ड्रोन पॉलिसी का प्रस्ताव, महालक्ष्मी किट योजना के विस्तार संबंधी प्रस्ताव, राशन कार्ड धारकों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर चीनी-नमक देने का प्रस्ताव, राजकीय अस्पतालों में एक समान पंजीकरण और जांच दरें लागू करने का प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है. साथ ही बागेश्वर, चमोली और उत्तरकाशी में कैथ लैब स्थापित करने का प्रस्ताव समेत तमाम अन्य प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है।
More Stories
अतिथि शिक्षकों की दोहरी मार: न बढ़ा मानदेय, न मिलेगा छुट्टियों का वेतन; नाराजगी तेज।
उत्तराखंड के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे 4300 से अधिक अतिथि शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग से...
हरिद्वार से उत्तरकाशी तक धामी सरकार की धूम: कैंपों में उमड़ा जनसैलाब, 70 हजार से ज्यादा प्रमाण पत्र जारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान उत्तराखंड में सुशासन और जवाबदेही...
पहाड़ी दंपति के संघर्ष की जीत: THDC विस्थापितों की भूमि से हटा कब्जा, लाभार्थियों ने जताया आभार।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से न्याय की एक सुखद तस्वीर सामने आई है। ग्राम अटक फार्म में...
देहरादून बैंक घोटाला: ऑडिट में सामने आई 38 करोड़ की धांधली, पुलिस जांच में जुटे अधिकारी।
राजधानी देहरादून के दर्शन लाल चौक स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।...
पार्टी, शराब और फिर कत्ल: देहरादून के दिगंबर हत्याकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी।
राजधानी देहरादून में दोस्ती और विश्वास को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीते 9 फरवरी से लापता 28...
देहरादून कोर्ट थ्रेट: पुलिस ने पूरे परिसर को घेरा, सुरक्षित स्थान पर भेजे गए लोग।
उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थलों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले...

Average Rating