देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सरकार के राजकीय कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता (डीए) 4 प्रतिशत बढ़ाये जाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। बढ़े हुए डीए से लगभग तीन लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा। शासनादेश जारी होने के बाद उत्तराखंड में अब महंगाई भत्ता 38 प्रतिशत से बढ़कर 42 प्रतिशत हो जायेगा, कैबिनेट ने कार्मिकों के डीए बढ़ाने पर निर्णय लेने के लिये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत किया गया था। मुख्यमंत्री द्वारा राज्य कर्मचारियों एवं पेशनर्स के हित में मंहगाई भत्ता बढ़ाये जाने की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation देहरादून पहुंची वंदे भारत, आज होगा ट्रायल उत्तराखंड के अधिकतर जिलों में बदलेगा मौसम, बारिश व तेज गर्जना के आसार