मुख्यमंत्री ने कहा राज्य में औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए किया जाए हर संभव प्रयास - Uttarakhand Samachar

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रूद्रपुर में राज्य स्तरीय उद्योग मित्र समिति की बैठक में प्रतिभाग करते हुए कहा बैठक में जो भी सुझाव प्राप्त हुए हैं, इन सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है कि बड़ी बैठकें राज्य के अलग-अलग स्थानों पर हो, इसलिए उद्योग मित्र की इस बैठक का आयोजन रूद्रपुर में करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह की बैठकें 6 माह में एक बार अवश्य हो, इसके प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड अभी युवा राज्य है। सीमित संसाधन होने के बावजूद भी राज्य के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा राज्य में सी.एस.आर के लिए एक सेल बनाया गया है।

देहरादून: मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में औद्योगिक विकास हेतु अनुकूल माहौल है। राज्य में औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि औद्योगिक भवनों की ऊंचाई और बढ़ाई जायेगी और सिडकुल की सड़के बनाई जाएगी। बैठक में केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, विधायक शिव अरोरा, मेयर रामपाल सिंह, मुख्य सचिव डॉ.एस.एस सन्धु, अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सहित अन्य उच्चाधिकारी व उद्यमी उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *