आपदा कंट्रोल रूम देहरादून द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि मसूरी मार्ग पर आइटीबीपी गेट के पास एक रोडवेज बस अनियंत्रित होने से मुख्य मार्ग से पलटकर लगभग 70 मीटर नीचे दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। इस हादसे में तीन गंभीर घायलों की मौत की खबर आ रही है। मुख्यमंत्री ने हादसे पर दुःख प्रकट किया है। उक्त घटना की जानकारी मिलते ही पोस्ट सहस्त्रधारा व वाहिनी मुख्यालय से SDRF रेस्क्यू टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SHO मसूरी द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त रोडवेज बस में 42 लोग सवार थे, जोकि मसूरी से देहरादून की ओर आ रहे थे कि अचानक ब्रेक फेल होने पर अनियंत्रित होने से बस पलट कर नीचे खाई में गिर गयी। बस में सवार लोगों में से 19 लोग घायल हुए है जिन्हें ITBP, स्थानीय पुलिस व SDRF टीम द्वारा बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया गया, अन्य लोग सकुशल व सुरक्षित है। तत्पश्चात SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर बस के आसपास किसी अन्य घायल के होने के दृष्टिगत गहन सर्च करते हुए प्राप्त आवश्यक समान को जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। मसूरी से देहरादून मार्ग पर एक रोडवेज़ बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई थी। क़रीब 20-25 लोग घायल हैं। गणेश जोशी ने दून अस्पताल और मैक्स अस्पताल पहुँचकर घायलों का हाल जाना। मसूरी में बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी सोनिका ने तत्काल कार्यवाही करते हुए राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने हेतु संबंधित अधिकारी को अवश्यक दिशा निर्देश दिए साथ ही स्वयं घटनास्थल एवं अस्पताल में पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और घायलो के बेहतर उपचार हेतु संबंधित अधिकारी एवं चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश दिए। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation मसूरी देहरादून मार्ग पर बस गिरी खाई में, पुलिस और आईटीबीपी जवानों ने किया रेस्क्यू मुख्यमंत्री धामी मिलेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से, सशक्त उत्तराखंड के रोडमैप पर होगी चर्चॉ