चारधाम यात्रा को लेकर लोगो में उत्साह , पंजीकरण की संख्या पांच लाख पार
चारधाम यात्रा को लेकर लोगो में दिख रहा उत्साह 22 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा में पिछले साल की तुलना में श्रद्धालुओं में ज्यादा उत्साह है। केदारनाथ धाम के लिए अब तक कुल पंजीकरण की संख्या पांच लाख पार हो चुकी है। मई में बाबा केदार के दर्शन करने के लिए 3.40 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण कर चुके हैं। कोविड महामारी के कारण 2020 व 2021 में चारधाम यात्रा बाधित रही।
दो साल बाद 2022 में तीन मई से चारधाम यात्रा निर्बाध रूप से संचालित हुई। पूरे यात्रा काल में 46 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने चारधामों में दर्शन कर एक नया रिकॉर्ड बनाया था। इस बार भी केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के दर्शनों के लिए तीर्थयात्रियों में भारी उत्साह है।
इसका अंदाजा चारधाम यात्रा के पंजीकरण और केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग से लगाया जा सकता है। यात्रा शुरू होने में छह दिन शेष है। प्रतिदिन औसतन 30 हजार श्रद्धालु यात्रा के लिए पंजीकरण कर रहे हैं। पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक योगेंद्र गंगवार ने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए अब तक 14.50 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण कर चुके हैं।
More Stories
अतिथि शिक्षकों की दोहरी मार: न बढ़ा मानदेय, न मिलेगा छुट्टियों का वेतन; नाराजगी तेज।
उत्तराखंड के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे 4300 से अधिक अतिथि शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग से...
हरिद्वार से उत्तरकाशी तक धामी सरकार की धूम: कैंपों में उमड़ा जनसैलाब, 70 हजार से ज्यादा प्रमाण पत्र जारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान उत्तराखंड में सुशासन और जवाबदेही...
पहाड़ी दंपति के संघर्ष की जीत: THDC विस्थापितों की भूमि से हटा कब्जा, लाभार्थियों ने जताया आभार।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से न्याय की एक सुखद तस्वीर सामने आई है। ग्राम अटक फार्म में...
देहरादून बैंक घोटाला: ऑडिट में सामने आई 38 करोड़ की धांधली, पुलिस जांच में जुटे अधिकारी।
राजधानी देहरादून के दर्शन लाल चौक स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।...
पार्टी, शराब और फिर कत्ल: देहरादून के दिगंबर हत्याकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी।
राजधानी देहरादून में दोस्ती और विश्वास को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीते 9 फरवरी से लापता 28...
देहरादून कोर्ट थ्रेट: पुलिस ने पूरे परिसर को घेरा, सुरक्षित स्थान पर भेजे गए लोग।
उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थलों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले...

Average Rating