श्री केदारनाथ धाम में 3 मई तक पंजीकरण पर रोक
केदारनाथ धाम में बर्फबारी और खराब मौसम को देखते हुए केदारनाथ धाम के आनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण रोके जाने की तिथि 30 अप्रैल से बढ़ाकर तीन मई कर दी गई है। बता दें कि बीते रविवार की सुबह से केदारनाथ धाम के लिए तीर्थ यात्रियों का पंजीकरण 30 अप्रैल तक तक रोक दिया गया था। मौसम विभाग की ओर से अगले कुछ और दिन के लिए धामों पर मौसम का अलर्ट जारी किया गया है। जिसको देखते हुए पंजीकरण रोके जाने की अवधि बढ़ा दी गई है।
अपर आयुक्त प्रशासन गढ़वाल व अपर मुख्य कार्य अधिकारी चारधाम यात्रा प्रशासन संगठन नरेंद्र सिंह क्वीरियाल ने बताया कि केदारनाथ धाम में बर्फबारी और खराब मौसम के कारण बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इस बात को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से सिर्फ केदारनाथ धाम का पंजीकरण तीन मई तक रोका का गया है। इस दौरान ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण नहीं होंगे।
More Stories
अतिथि शिक्षकों की दोहरी मार: न बढ़ा मानदेय, न मिलेगा छुट्टियों का वेतन; नाराजगी तेज।
उत्तराखंड के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे 4300 से अधिक अतिथि शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग से...
हरिद्वार से उत्तरकाशी तक धामी सरकार की धूम: कैंपों में उमड़ा जनसैलाब, 70 हजार से ज्यादा प्रमाण पत्र जारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान उत्तराखंड में सुशासन और जवाबदेही...
पहाड़ी दंपति के संघर्ष की जीत: THDC विस्थापितों की भूमि से हटा कब्जा, लाभार्थियों ने जताया आभार।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से न्याय की एक सुखद तस्वीर सामने आई है। ग्राम अटक फार्म में...
देहरादून बैंक घोटाला: ऑडिट में सामने आई 38 करोड़ की धांधली, पुलिस जांच में जुटे अधिकारी।
राजधानी देहरादून के दर्शन लाल चौक स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।...
पार्टी, शराब और फिर कत्ल: देहरादून के दिगंबर हत्याकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी।
राजधानी देहरादून में दोस्ती और विश्वास को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीते 9 फरवरी से लापता 28...
देहरादून कोर्ट थ्रेट: पुलिस ने पूरे परिसर को घेरा, सुरक्षित स्थान पर भेजे गए लोग।
उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थलों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले...

Average Rating