गैरसैंण व देहरादून जल्द बनेगी ई-विधानसभा
देहरादून;- ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण और देहरादून में स्थापित दोनों विधानसभा को जल्द ही ई-विधानसभा बनाया जाएगा। इसके लिए सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) के माध्यम से ई-विधानसभा की डीपीआर तैयार की जा रही है।
हिमाचल, गोवा, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में ई-विधानसभा शुरू हो चुकी है। इसी तर्ज पर उत्तराखंड में भी गैरसैंण व देहरादून में ई-विधानसभा बनाने की प्रक्रिया चल रही है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण का प्रयास है कि आगामी सत्र ई-विधानसभा में हो।
आईटीडीए की ओर से डीपीआर बनाने के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा जाएगा। ई-विधानसभा बनने से सारा कामकाज ऑनलाइन होगा, जिससे कागज की बचत होगी। सत्र के दौरान भी मंत्रियों व विधायकों को प्रश्नों के लिखित उत्तर, विधायी कार्यों के दस्तावेज लैपटॉप पर उपलब्ध होंगे। सदन में प्रत्येक सदस्य की सीट पर लैपटॉप होगा, जिसमें सत्र से कार्यवाही से संबंधित दस्तावेज आनलाइन मिलेंगे। अपर सचिव अरुणेंद्र चौहान ने बताया कि ई-विधानसभा के लिए आईटीडीए के माध्यम से डीपीआर तैयार की जा रही है। इसके बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
More Stories
मसूरी, देहरादून, टिहरी समेत कई वन प्रभागों में नए DFO की तैनाती
देहरादून:- उत्तराखंड सरकार ने लंबे इंतजार के बाद भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी कर दी...
पूर्व सैनिकों के साथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, अग्निवीर योजना पर उठे सवाल
देहरादून:- अग्निवीर योजना के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से लैंसडाउन...
SIR प्रक्रिया पर भाजपा का जवाब- किसी का वोट नहीं कट रहा, सिर्फ सत्यापन हो रहा
देहरादून:- उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दूसरे चरण में करीब 19.04 लाख मतदाताओं को नोटिस...
चंडीघाट चौराहे पर कांवड़ियों का हंगामा, पुलिस ने कहा- मेडिकल में नशे की पुष्टि नहीं
हरिद्वार:- धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। चंडीघाट...
धामी सरकार में 34 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, अब 2500 पदों की तैयारी
देहरादून:- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले पुष्कर सिंह धामी सरकार सरकारी नौकरियों के मोर्चे पर बड़ा कदम उठाने की...
उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफनीं, रुद्रप्रयाग में हाई अलर्ट; सभी विभाग सतर्क
रुद्रप्रयाग:- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच नदियों के जलस्तर में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।...

Average Rating