एक के बाद एक भूकंप के तीन झटकों से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 2.5 रही तीव्रता
उत्तरकाशी में बीते दिन देर रात एक के बाद एक भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए। पहला झटका रात 12:40, दूसरा झटका 12:45 व तीसरा झटका 01:01 पर महसूस किया गया। झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। फ़िलहाल अभी किसी तरह के जान-माल की कोई सूचना नहीं है।
स्थानीय निवासी हेमलता ने बताया कि अचानक खिड़की दरवाजे जोर से बजने की आवाज सुनाई दी, साथ ही किचन में रखें कुछ बर्तन भी गिर गए। एक के बाद एक लगातार तीन भूकंप के झटकों के आने से लोगों में काफी दहशत है। लोग काफी देर तक घरों के बाहर ही रहे।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 12:45 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.5 थी। जिसका केंद्र तहसील भटवाड़ी के अंतर्गत सिरोर के जंगल में बताया जा रहा है। भूकंप से कहीं से भी किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। वहीं श्रीनगर जम्मू कश्मीर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।
More Stories
रुड़की हाईवे पर मौत का टकराव, दो कांवड़ियों ने गंवाई जान
कांवड़ मेले के अंतिम चरण में डाक कांवड़ियों की बढ़ती संख्या और तेज रफ्तार के बीच रुड़की-मंगलौर बाईपास नेशनल हाईवे...
उत्तरकाशी में 4.2 और टिहरी में 2.0 तीव्रता का भूकंप
उत्तराखंड में देर रात दो अलग-अलग स्थानों पर भूकंप के झटके महसूस किए जाने से लोगों में दहशत फैल गई।...
Roorkee News: नेशनल हाईवे पर दो बाइक सवारों की भिड़ंत, दोनों कांवड़ियों की मौके पर मौत
रुड़की/रुद्रपुर: उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा के बीच रुड़की से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। सिविल लाइंस कोतवाली...
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून-बागेश्वर-नैनीताल-चंपावत में ऑरेंज अलर्ट जारी
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की बारिश लगातार जारी है। कई इलाकों में हो रही लगातार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित...
उत्तराखंड में 2027 की तैयारी तेज, हल्द्वानी रैली में खड़गे ने भाजपा सरकार को घेरा
हल्द्वानी: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान...
CM Dhami का बड़ा कदम, 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को सीधे खातों में मिली रकम
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग के तहत विभिन्न पेंशन योजनाओं के 9...

Average Rating