उत्तराखंड में जी-20 की दो प्रस्तावित बैठकों को लेकर प्रशासन ने कमर कसनी शुरू कर दी। जी-20 के रामनगर में प्रस्तावित बैठक को लेकर आज मुख्य सचिव ने पंतनगर एयरपोर्ट से लेकर रामनगर तक निरीक्षण किया इस दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। वहीं रामनगर में 28 से 30 मार्च तक प्रस्तावित जी-20 की बैठक को लेकर आज मुख्य सचिव पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पंतनगर एयरपोर्ट का निरीक्षण किया, जिसके बाद दोनों जनपदों के अधिकारियों संग बैठक की इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट के सौंदर्यीकरण को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए, जिसके बाद वहां सड़क का निरीक्षण करने के लिए पंतनगर से रामनगर रवाना हुए। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation मुख्यमंत्री धामी ने उत्तरकाशी के सोमेश्वर महादेव मंदिर के सौन्दर्यीकरण के लिए दी वित्तीय स्वीकृति स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत फार्मासिस्टों के 63 पद होंगे क्रियाशील