एकल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार की 50 प्रतिशत सब्सिडी देने की तैयारी - Uttarakhand Samachar

राज्य सरकार एकल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक लाख रुपये तक की योजनाओं पर 50 प्रतिशत सब्सिडी देने की तैयारी में है। इससे पशुपालन, मत्स्य पालन, कंप्यूटर प्रशिक्षण, मसाला उद्योग, मिलेट्स सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्वरोजगार के लिए बढ़ावा मिलेगा। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के मुताबिक आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सशक्त बनाया जा सके, इसके लिए विभाग की ओर से कार्ययोजना तैयार की जा रही है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक समाज कल्याण विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में एकल महिलाओं की संख्या साढ़े तीन लाख है।

महिला दिवस पर आठ मार्च को इसका एलान हो सकता है। प्रदेश की 45 वर्ष तक की ऐसी महिलाएं, जिसके पति की मौत हो गई है या फिर अविवाहित हैं और आर्थिक रूप से कमजोर हैं। ऐसी महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। इसके लिए यह भी शर्त रखी गई है कि महिलाओं की मासिक आय छह हजार रुपये से अधिक न हो।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *