महाशिवरात्रि की धूम, लाखों श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी में लगाई पावन डुबकी

Read Time:1 Minute, 35 Second

हरिद्वार में भी महाशिवरात्रि की धूम देखने को मिल रही है। सुबह चार बजे से हरकी पैड़ी एवं आसपास घाटों पर भक्ते पावन डुबकी लगा रहे हैं। पर्व स्नान पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है। वहीं आशुतोष की ससुराल कनखल के दक्षेश्वर महादेव मंदिर में भोर से ही श्रद्धालु जलाभिषेक को पहुंच रहे हैं। प्रदेशभर के मंदिरों में भी तड़के से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है।

मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से सुरक्षा के इंतजाम

बम बम भोले के जयकारों से पूरा हरिद्वार गूंजायमान है। भगवान भोले शंकर को अति प्रिय गंगाजल, बेलपत्र , भांग, धतूरा चढ़ाकर शिवकृपा की कामना कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।
पुलिस कर्मियों की भी तैनाती की गई है। भीड़ नियंत्रित करने को बैरिकेडिंग से होकर श्रद्धालुओं को भेजा जा रहा है। धर्मनगरी के बिल्केश्वर महादेव मंदिर समेत अन्य शिवालयों में भी जलाभिषेक चल रहा है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *