उत्तराखंड शासन ने अल्मोड़ा के डीएफओ पर की कार्यवाई
उत्तराखंड शासन ने अल्मोड़ा के डीएफओ महातिम यादव को प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) कार्यालय देहरादून से संबद्ध कर दिया है। साथ ही उनके स्थान पर डीएफओ बागेश्वर हिमांशु बागड़ी को अल्मोड़ा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इस संबंध में सचिव विजय कुमार यादव ने आदेश जारी किया है।
सचिव विजय कुमार यादव द्वारा जारी किए गए आदेश में भारतीय वन सेवा (उत्तराखण्ड संवर्ग), उप वन संरक्षक/ प्रभागीय वनाधिकारी, अल्मोड़ा वन प्रभाग के पद पर तैनात महातिम यादव, को तत्काल प्रभाव से उनके वर्तमान पदभार से अवमुक्त करते हुये कार्यालय प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ), उत्तराखण्ड देहरादून से अटैच किया गया है।तत्क्रम में अग्रिम आदेशों तक अल्मोड़ा वन प्रभाग, अल्मोड़ा का प्रभार हिमांशु बागड़ी, उप वन संरक्षक/प्रभागीय वनाधिकारी, बागेश्वर वन प्रभाग, बागेश्वर को उनके वर्तमान पदभार के साथ-साथ अतिरिक्त रूप से प्रदान किया जाता है।
उक्त अतिरिक्त प्रभार हेतु हिमांशु बागड़ी, उप वन संरक्षक/ प्रभागीय वनाधिकारी, बागेश्वर वन प्रभाग, बागेश्वर को किसी भी प्रकार के अतिरिक्त वेतन/भत्ते आदि अनुमन्य नहीं होंगेमहातिम यादव, उप वन संरक्षक तथा हिमांशु बागड़ी, उप वन संरक्षक तत्काल अपने नवीन पद पर कार्यभार ग्रहण करते हुए अनुपालन आख्या शासन को उपलब्ध करायेंगे
More Stories
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कार्यक्रम, हल्द्वानी पहुंचे खड़गे
हल्द्वानी: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हल्द्वानी पहुंच गए हैं। वह यहां आयोजित ‘विजय शंखनाद रैली’ को संबोधित करेंगे।...
हल्द्वानी में कांग्रेस का हंगामा, पुलिस पर सरकार के एजेंट की तरह काम करने का आरोप
हल्द्वानी: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हल्द्वानी कार्यक्रम से पहले प्रदेश में सियासी माहौल गरमा गया है। कांग्रेस प्रदेश...
नकली डेयरी पर उत्तराखंड FDA की बड़ी कार्रवाई, सैंपलिंग से लाइसेंस रद्द करने तक होगी कार्रवाई
देहरादून: उत्तराखंड में नकली और गैर-दुग्ध डेयरी उत्पादों के कारोबार पर खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ा फैसला...
साइबर ठगी के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस की रणनीति सफल, PMO समीक्षा में बेहतर प्रदर्शन
देहरादून:- साइबर ठगी के मामलों में कुछ मिनट की देरी भी पीड़ित को लाखों रुपये का नुकसान करा सकती है।...
हरिद्वार में फिर सामने आया नकली नोट का मामला, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
हरिद्वार:- कांवड़ मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच नकली नोट चलाने की कोशिश का मामला सामने आया है।...
Kanwar Mela 2026: हरिद्वार में 2 करोड़ 64 लाख कांवड़िए पहुंचे, डाक कांवड़ का दौर शुरू
हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ मेला अपने चरम पर पहुंच चुका है। शिवभक्तों की भारी भीड़ के बीच डाक कांवड़...

Average Rating