6 से 11वीं तक की परीक्षाओं को टाइम टेबल हुआ जारी
देहरादून:- उत्तराखंड के माध्यमिक स्कूलों में इस साल वार्षिक परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होंगी। उत्तराखंड शिक्षा निदेशालय ने कक्षा 6 से 9 और 11 वीं की परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है यह परीक्षाएं 4 मार्च तक चलेगी। एक फरवरी से शुरू हुई प्रयोगात्मक परीक्षाएं, पढ़ें ये जरूरी जानकारीएक फरवरी से प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू होंगी। इसके लिए सभी स्कूलों में व्यवस्थाएं की गई हैं जबकि बोर्ड परीक्षाएं मार्च से शुरू होंगी और छह अप्रैल तक समाप्त हो जाएंगीउत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं एक फरवरी से 28 फरवरी तक होंगी।

बोर्ड सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। डॉ. तिवारी के अनुसार एक फरवरी से प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू होंगी। इसके लिए सभी स्कूलों में व्यवस्थाएं की गई हैं जबकि बोर्ड परीक्षाएं मार्च से शुरू होंगी और छह अप्रैल तक समाप्त हो जाएंगी।
इस वर्ष 2,59,432 विद्यार्थी देंगे परीक्षा
उन्होंने बताया कि इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में कुल 2,59,432 परीक्षार्थी शामिल होंगे जिसमें हाईस्कूल में संस्थागत श्रेणी के 1,23,507 और व्यक्तिगत श्रेणी के 3,813 कुल 1,27,320 परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं इंटरमीडिएट में संस्थागत श्रेणी के 1,30,022 और व्यक्तिगत श्रेणी के 2,088 सहित कुल 1,32,110 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
यहां देख सकते हैं सैंपल पेपर
छात्र-छात्राएं www.ubse.uk.gov.in के old model question paper कॉर्नर में सैंपल पेपर देख सकते हैं। इनमें किन प्रश्नों के कितने नंबर हैं, इसकी जानकारी दी गई है। इसके अलावा 2017, 2018, 2019, 2020 और 2022 के मॉडल उत्तर पुस्तिकाएं भी अपलोड की गई हैं। 2021 में कोरोना के चलते परीक्षा नहीं हुई थी। इन उत्तर पुस्तिकाओं को देख की भी तैयारी कर सकता है और परीक्षा में बेहतर नंबर ला सकता है।
More Stories
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...
बदलेगा त्रिवेणी घाट का स्वरूप: कुंभ 2026 के लिए उत्तराखंड सरकार का मेगा प्रोजेक्ट।
आगामी कुंभ मेले के भव्य आयोजन और ऋषिकेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में सरकार...
वर्दी का अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा: शुक्रवार सुबह देहरादून पुलिस लाइन में दिखा एसएसपी का सख्त रूप।
देहरादून: राजधानी देहरादून की पुलिसिंग में शुक्रवार की सुबह अनुशासन और चुस्ती-फुर्ती का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। वरिष्ठ...
उत्तराखंड में ड्रग डिटेक्शन किट का बढ़ेगा उपयोग, एसटीएफ और शिक्षण संस्थानों में होगा समन्वय।
उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री बनाने के संकल्प के साथ मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सचिवालय में एक हाई-प्रोफाइल कार्यशाला की...
मिशन बजट 2026: पौड़ी की जनता से मिले CM धामी, विरोध के बावजूद संवाद जारी।
पौड़ी गढ़वाल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज यानी 20 फरवरी 2026 को एक दिवसीय दौरे पर पौड़ी पहुंचे। रांसी मैदान...
उत्तराखंड बैंकिंग क्राइसिस: ₹124 करोड़ की जमा राशि पर मंडराया खतरा, जनता में आक्रोश।
देहरादून: उत्तराखंड के बैंकिंग क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब देहरादून अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के गहरे वित्तीय संकट...

Average Rating