मुख्यमंत्री धामी ने लाइव देखा परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम, उत्तराखंड से शामिल हुए 10 लाख छात्र-छात्राएं

Read Time:3 Minute, 38 Second

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम “परीक्षा पे चर्चा 2023” के तहत दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में छात्रों को संबोधित किया, जहां बड़ी संख्या में छात्र – छात्राएं लाइव इस कार्यक्रम में शामिल हुए, उत्तराखंड से इस कार्यक्रम में 10 लाख छात्र छात्राएं शामिल हुए। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के साथ पीएम मोदी की बातचीत देहरादून में लाइव के माध्यम से दिखी, सीएम धामी ने कार्यक्रम के बाद आगामी लोकसभा चुनाव व चारधाम यात्रा को लेकर भी चर्चा की।

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में पीएम मोदी ने पहले स्टेडियम में एक प्रदर्शनी में छात्राओं से बातचीत की, चर्चा शुरू करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि परीक्षा पर चर्चा मेरी भी परीक्षा है, और देश के कोटि कोटि विद्यार्थी मेरी परीक्षा ले रहे हैं। मुझे यह परीक्षा देने में आनंद आता है परिवारों को अपने बच्चों से उम्मीदें होना स्वाभाविक है, लेकिन अगर यह सिर्फ सामाजिक स्थिति बनाए रखने के उम्मीदें है तो यह खतरनाक हो जाता, जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों के सवाल सुना शुरू किए, व उन प्रश्नों का उत्तर दिया।

परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत देहरादून स्थित लक्ष्मण इंटर कॉलेज पथरी बाग में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, यहां पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल है उत्तराखंड के 10 लाख से ज्यादा छात्र छात्राएं परीक्षा चर्चा कार्यक्रम में जुड़े हालांकि प्रदेश के 5500 विद्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया देहरादून आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत समेत अन्य अधिकारी शामिल थे।

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने आगामी लोकसभा चुनाव पर बोलते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सरकार द्वारा किए गए कार्यों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए राज्य के कोने कोने में जाएंगें, उत्तराखंड 2024 के चुनाव में 2/3 बहुमत हासिल करने में भाजपा के योगदान की दिशा में काम करेगा।
वहीं चारधाम यात्रा को लेकर सीएम धामी ने कहा कि हम चारधाम यात्रा की तैयारी कर रहे हैं क्योंकि इसके शुरू होने में केवल 100 दिन से भी कम समय है, 2022 में यात्रा में रिकॉर्ड तोड़ संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे इस बार हम और बेहतर इंतजाम करेंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Please follow and like us:
Pin Share

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *