नोटबंदी को लेकर बीते दिए आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इससे साबित हो गया कि पीएम मोदी का यह फैसला देशहित में था। सीएम धामी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कालाधन खत्म करने को लेकर किए गए नोटबंदी के फैसले का हर व्यक्ति ने स्वागत किया था, लेकिन विपक्ष के पेट में न जाने क्यों दर्द हो रहा था। अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा है कि नोटबंदी से पहले सरकार और आरबीआई के बीच बातचीत हुई थी। इससे विपक्ष का यह आरोप झूठा साबित हुआ है, जिसमें वह कहा जा रहा था कि नोटबंदी केंद्र सरकार का मनमाना फैसला था। उन्होंने कहा कि नोटबंदी जाली करेंसी, टेरर फंडिंग, काले धन और कर चोरी जैसी समस्याओं से निपटने की प्लानिंग का हिस्सा और असरदार तरीका था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने नोटबंदी पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नोटबंदी पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह विपक्षियों के मुंह पर तमाचा है। महेंद्र भट्ट ने कटाक्ष किया कि झूठ फैलाने वालों को जनता 2019 व अन्य चुनावों में राजनीतिक जवाब पहले ही दे चुकी है। अब उन्हें कानूनी जवाब भी सुप्रीम अदालत से मिल गया है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय ने कांग्रेस समेत उन सभी पार्टियों की पोल भी खोल दी, जो नोटबंदी को घोटाला बताकर जनता में भ्रम फैलाते रहते हैं। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation इंडियन पब्लिक स्कूल परिसर में गुलदार की चहलकदमी सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद जिलाधिकारी ने सुनी लोगों की समस्याएं, 76 शिकायतें हुई प्राप्त, अधिकतर शिकायतों का मौके पर किया निस्तारण