बॉलीवुड अभिनेता मिलने पहुंचे क्रिकेटर ऋषभ पंत से
भारतीय टीम के बल्लेबाज ऋषभ पंत खतरे से बाहर हैं। उत्तराखंड के रुड़की में नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के पास ऋषभ की कार हादसे का शिकार हुई थी। हादसे के बाद ऋषभ की हालत स्थिर बनी हुई है। उनके दिमाग और रीढ़ की हड्डी में कोई चोट नहीं आई है। अब उनके घुटने और टखने का स्कैन होना बाकी है। पंत के चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी हो चुकी है। डॉक्टरों के अनुसार उनके पैर में फ्रैक्टर है, लेकिन यह ज्यादा गंभीर नहीं है।
अनुपम खेर और अनिल कपूर पंत से मिले
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर और अनिल कपूर ने ऋषभ पंत से मुलाकात की है। दोनों ने पंत की सेहत का हाल जाना। इससे पहले बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भी पंत के परिवार से बात की थी और हर तरह की मदद की बात कही थी। पीएम मोदी भी पंत के परिवार से बात कर चुके हैं।
पंत से मिलेगी DDCA की टीम
ऋषभ पंत से मिलने के लिए DDCA की टीम रवाना हो चुकी है। दिल्ली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएसन के अध्यक्ष श्याम शर्मा ने कहा है कि जरूरत पड़ी तो ऋषभ पंत को एयरलिफ्ट किया जाएगा। हालांकि, पंत की हालत खतरे से बाहर है।
पंत के घुटने और टखने का स्कैन आज
पंत के सिर और रीढ़ की हड्डी का स्कैन हो चुका है और रिपोर्ट सामान्य है। वहीं, आज उनके घुटने और टखने का स्कैन होना है। पंत के पैर में फ्रैक्टर है, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि यह भी ज्यादा गंभीर नहीं है।
More Stories
देहरादून समेत कई जिलों में 36 BDO की नई तैनाती, शासनादेश जारी
देहरादून:- उत्तराखंड शासन के ग्राम्य विकास विभाग ने सहायक खंड विकास अधिकारियों (ABDO) को पदोन्नति का लाभ देते हुए खंड...
बड़ोवाला में बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर चलाई गोली, जांच में जुटी पुलिस
देहरादून:- राजधानी देहरादून में आपराधिक घटनाओं को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में...
2027 की तैयारी में जुटी कांग्रेस, अल्पसंख्यक विभाग ने घोषित की नई प्रदेश कार्यकारिणी
देहरादून:- उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस...
उत्तराखंड में चुनावी हलचल तेज, नितिन नवीन के दौरे को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर कसा तंज
देहरादून:- सोशल मीडिया पर राजनीतिक नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ कथित आपत्तिजनक एवं भ्रामक सामग्री को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस में...
‘राजनीतिक फायदे के लिए संवेदनशील मुद्दों को हवा न दें’, हल्द्वानी विवाद पर धामी की कांग्रेस को नसीहत
हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद कथित शुद्धिकरण यज्ञ को लेकर सियासत लगातार...
हल्द्वानी में BJP की बड़ी बैठक, धामी समेत वरिष्ठ नेताओं ने दिया मार्गदर्शन
हल्द्वानी में भाजपा उत्तराखंड की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति बैठक विधिवत रूप से शुरू हो गई है। बैठक में पार्टी के...

Average Rating